Get App

4 वजहों से Nifty लाल, फिर 2 सपोर्ट पर Sensex डे-लो से 600 प्वाइंट्स रिकवर

Stock Market Up and Down: सुस्त शुरुआत के बाद आज मार्केट ने जोरदार वापसी की। हालांकि फिर सेंसेक्स और निफ्टी लाल हो गया। इस तरह मार्केट में आज दोनों तरफ मूवमेंट दिखा। जानिए मार्केट किन चार वजहों से नीचे फिसल रहा तो किन दो वजहों से यह ऊपर चढ़ रहा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 10:19 AM
4 वजहों से Nifty लाल, फिर 2 सपोर्ट पर Sensex डे-लो से 600 प्वाइंट्स रिकवर
एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 500.38 प्वाइंट्स यानी 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 159.45 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 25,227.95 पर बंद हुआ था।

Share Market Up and Down: मार्केट आज दोनों तरफ मूवमेंट दिखा रहा है। अधिकतर एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच घरेलू मार्केट में भी आज ग्रीन शुरुआत के तुरंत बाद रेड सिग्नल हो गया। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन हुए लेकिन फिर ये लाल हुए और फिर ग्रीन। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल है। इस तरह मार्केट में दोनों तरफ मूवमेंट है। वहीं ब्रोडर लेवल पर रौनक बनी हुई हैं और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में बढ़त है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:04 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 202.92 प्वाइंट्स यानी 0.25% की बढ़त के साथ 82234.73 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 43.15 प्वाइंट्स यानी 0.17% की मजबूती के साथ 25271.10 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 333.18 प्वाइंट्स टूटकर 81,698.63 तक आया, जिससे फिर यह 618.12 प्वाइंट्स रिकवर होकर 82,316.75 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी 123.15 प्वाइंट्स गिरकर 25,104.80 तक आ गया, जिससे फिर यह 199.30 प्वाइंट्स यू-टर्न लेकर 25,304.10 तक पहुंच गया।

Share Market Fall: ये है वजह

मुनाफावसूली

इस महीने नवंबर में मार्केट में काफी रौनक आई है और 18 नवंबर तक मार्केट सिर्फ तीन ही दिन लाल रहा। ऐसे में आज जो तेजी आ रही है, उसमें मुनाफावसूली होने पर यह फिर नीचे खिसकने लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें