UPI Rules: ई-रिक्शा से लेकर सब्जी के दुकानों तक आजकल लोग हर जगह UPI से पेमेंट करते हैं। भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। वहीं अब यूपीआई पेमेंट को लेकर एक खबर आई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शन के बारे में एक नया सर्कुलर जारी किया है, जो 1 फरवरी, 2025 से लागू होगा।
अगर आप भी यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो आपको यह जानना जरूररी है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने एक फरवरी से क्या नियम लागू करने जा रही है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए नियमों के अनुसार, एक फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी ID वाले ट्रांजेक्शन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे। यूजर्स केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स के जरिए बनी ID से ही ट्रांजेक्शन एक्सेप्ट किए जाएंगे। वहीं जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, ऐसे लोगों की ID ब्लॉक कर दी जाएगी। नए नियमों के मुताबिक, #, @, $, या * जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स वाले UPI ID को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। हाल के वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या UPI ने बड़े पैमाने पर कैश की जगह ले ली है, जो एक प्रमुख ट्रांजेक्शन के मिडियम के रूप में उभरी है। लोग किराने की खरीदारी से लेकर रेलवे के टिकट तक, छोटे और बड़े दोनों तरह के लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
दिन प्रतिदिन बढ़ रहा UPI ट्रांजैक्शन
दिसंबर 2024 तक UPI ट्रांजैक्शन की संख्या 16.73 बिलियन तक पहुंच गई थी, जो पिछले महीनों की तुलना में 8% की बढ़ी थी। भारत के टियर 1 शहर UPI ट्रांजैक्शन में सबसे आगे हैं। हालांकि इस बढ़ते उपयोग के साथ, UPI से जुड़े घोटाले और धोखाधड़ी भी बढ़ गई है, जिससे लोगों के बैंक खातों में भी सेंध की खबरें आईं हैं। UPI इकोसिस्टम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए NPCI ने यह नया नियम लागू किया है, जो अब सभी UPI उपयोगकर्ताओं के लिए अनिवार्य है।
क्या कहता है NPCI का सर्कुलर?
अगर आप लेन-देन के लिए UPI पर निर्भर हैं तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है। NPCI के सर्कुलर के मुताबिक UPI ID में अब स्पेशल कैरेक्टर नहीं होने चाहिए। 1 फरवरी से UPI ID में सिर्फ नंबर (0-9) और अल्फाबेट (A-Z) ही शामिल किए जा सकेंगे। अभी कई उपयोगकर्ताओं के UPI ID में स्पेशल कैरेक्टर हैं और UPI का इस्तेमाल जारी रखने के लिए उन्हें तुरंत अपनी ID अपडेट करनी होगी। इस उपाय का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना और UPI इकोसिस्टम के निर्बाध कामकाज को सुनिश्चित करना है।
NPCI ने 9 जनवरी को यह सर्कुलर जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि नियम का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आपकी UPI ID में कैरेक्टर हैं, तो आप 1 फरवरी से भुगतान नहीं कर पाएँगे और आपके लेन-देन अपने आप विफल हो जाएंगे।