Property Market: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक प्लॉट 30 करोड़ रुपये में बिका है। जबकि, उस लैंड की कीमत सिर्फ 60 लाख रुपये हैं। 300 वर्ग गज का प्लॉट की ज्यादा कीमत देखकर सभी लोग दंग रह गए हैं, आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या वृंदावन में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं? मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण (MVDA) रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ऑनलाइन नीलामी के दौरान ऐसा हैरान करने वाला वाक्या हुआ है।