IRCTC Vaishno Devi Tour Package: क्या आप भी गर्मियों में स्कूलों की छुट्टी के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन परिवार और बच्चों के साथ करना चाहते हैं। IRCTC का टूर पैकेजे ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में न ही ट्रेन की वेटिंग लिस्ट वाली टिकट की दिक्कत, न ही होटल या यात्रा पर्ची की जरूरत होगी। आपको कुछ भी मैनेज नहीं करना होगा। अगर आप पहली बार जा रहे हैं या कई बार दर्शन कर चुके हैं, तो इस बार IRCTC का प्लान आपके लिए सुविधाजनक रह सकता है। IRCTC वैष्णो देवी का टूर पैकेज 6,795 रुपये में दे रहा है।
