वेदांता लिमिटेड ने 28 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4,224 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,354 करोड़ रुपये पर आ गया है। बताते चलें कि इसी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,812 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 26.75 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि तिमाही आधार पर इसमें कमजोरी देखने को मिली है।
