भारत में शाकाहारी होना है महंगा, नॉन वेज की कम हुई कॉस्ट

भारत में शाकाहारी होना महंगा साबित हो रहा है। वहीं, नॉनवेज सस्ता हो रहा है। दरअसल, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली फरवरी महीने में 7 प्रतिशत महंगी हो गई जबकि चिकन सस्ता होने से मांसाहरी थाली 9 प्रतिशत तक सस्ती हुई

अपडेटेड Mar 08, 2024 पर 6:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत में शाकाहारी होना महंगा साबित हो रहा है।

भारत में शाकाहारी होना महंगा साबित हो रहा है। वहीं, नॉनवेज सस्ता हो रहा है। दरअसल, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली फरवरी महीने में 7 प्रतिशत महंगी हो गई जबकि चिकन सस्ता होने से मांसाहरी थाली 9 प्रतिशत तक सस्ती हुई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस ने ‘रोटी चावल कीमत’ पर जारी अपनी मंथली रिपोर्ट में कहा कि फरवरी में पोल्ट्री की कीमतों में गिरावट के कारण मांसाहारी थाली 9 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। शाकाहारी शाली की कीमत 27.50 रुपये और नॉनवेज थाली की कॉस्ट 25.60 रुपये आ रही है।

शाकाहारी थाली की कीमत फरवरी में बढ़कर 27.5 रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान पीरियड में 25.6 रुपये थी। इस थाली में रोटी, सब्जी (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्याज और टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर क्रमश: 29 प्रतिशत और 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण शाकाहारी थाली की लागत बढ़ी है। इसके अलावा चावल और दाल भी महंगी हुई हैं। हालांकि, जनवरी के 28 रुपये की तुलना में पिछले महीने की शाकाहारी थाली सस्ती है।

मांसाहारी थाली के मामले में कीमत एक साल पहले के पीरियड में 59.2 रुपये की तुलना में घटकर 54 रुपये हो गई। हालांकि जनवरी के 52 रुपये की तुलना में अधिक है। इस थाली में शाकाहारी थाली वाली दाल की जगह चिकन ने ले ली है। ‘ब्रॉयलर’ मुर्गे की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका कुल मूल्य में 50 प्रतिशत वेटेज है। सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण यही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने से रमजान के पवित्र महीने से पहले सप्लाई प्रभावित होने और मांग बढ़ने से फरवरी में ब्रॉयलर की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।


7th Pay Commission: सरकार ने बढ़ाया DA और HRA, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, चेक करें पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।