Get App

Reliance Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea प्रीपेड प्लान पर दे रहा है डिस्काउंट, जानें ऑफर

Vodafone Idea (Vi) अपने 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ डिस्काउंट कूपन दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2021 पर 4:07 PM
Reliance Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea प्रीपेड प्लान पर दे रहा है डिस्काउंट, जानें ऑफर

Vodafone Idea (Vi) अपने 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ डिस्काउंट कूपन दे रहा है। इस कूपन का इस्तेमाल अगले रिचार्ज पर छूट पाने के लिए किया जा सकता है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। 249 रुपये वाले प्लान की 28 दिन की है।

Vodafone Idea (Vi) अपने 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को 20 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे रही है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को Binge All Night और वीकेंड डेटा रॉल ओवर जैसे फायदे दे रही है। Binge All Night से यूजर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इस्तेमाल कर सकते हैं।

Renault के इन कारों पर 2.4 लाख रुपये और Maruti Arena पर पाएं 48,000 रुपये तक की बंपर छूट

वीकेंड डेटा रोल ओवर ऑफर से यूजर्स वीक पर बचे डेली डेटा को वीकेंड पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ मूवी स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी, न्यूज के लिए Vi movies and TV classics का भी एक्सेस मिलता है। ये ऑफर Vodafone Idea तब लाई जब Reliance Jio अपने सेलेक्टेड रिचार्ज पर प्रीपेड कस्टमर्स को कैशबैक ऑफर लेकर आई। 

Reliance Jio अपने तीन रिचार्ज 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये के रिचार्ज पर कैशबैक दे रहा है। कंपनी ने इसे Jio Mart Maha Cashback ऑफर का नाम दिया है। ऑफर से कस्टमर्स किसी एक प्लान से रिचार्ज करते हैं उन्हें 20 परसेंट का कैशबैक दिया जाता है। ये ऑफर सिर्फ इन्हीं तीन रिचार्ज पर मिल रहा है। इससे 249 रुपये के रिचार्ज पर जियो कस्टमर्स जियो कस्टमर्स 50 रुपये तक का कैशबैक ले सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें