वोडाफोन-आइडिया का धमाकेदार प्लान, सिर्फ 279 रुपये में मिल रही है 90 दिनों की वैलिडिटी

Vodafone Idea Recharge Plan: Vodafone-Idea ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने पास रखने के लिए प्लान ला रही है। यहां आपको कंपनी के 3 ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। वोडाफोन आइडिया के 279, 902 और 903 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है लेकिन इस पर मिलने वाले फायदे अलग-अलग है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 5:58 PM
वोडाफोन आइडिया के 279, 902 और 903 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है।

Vodafone Idea Recharge Plan: Vodafone-Idea ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने पास रखने के लिए प्लान ला रही है। यहां आपको कंपनी के 3 ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। वोडाफोन आइडिया के 279, 902 और 903 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है लेकिन इस पर मिलने वाले फायदे अलग-अलग है। आइए जानतें हैं इन प्लान्स की डिटेल्स

वोडाफोन आइडिया का 279 रुपये का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया के 279 रुपये के प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में 500MB डेटा मिलता है। अगर आप वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स हैं और अपने लिए सस्ता सिम एक्टिव रखने के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं तो इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की सर्विस नहीं मिलती है।


वोडाफोन आइडिया का 902 रुपये का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया के 902 रुपये के प्लान में भी 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में 180GB डेटा यानी रोजाना 2जीबी डेटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा 902 रुपये के प्लान में 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यूजर्स को SunNXT का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन आइडिया का 903 रुपये का रिचार्ज प्लान

903 रुपये के प्लान में में भी 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में 180GB डेटा यानी रोजाना 2जीबी डेटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा 902 रुपये के प्लान में 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। यूजर्स को 90 दिन के ले SonyLiv ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Multibagger Stock : तीन दिनों में 33% चढ़ा स्टॉक, कंपनी को मिला 406 करोड़ का ऑर्डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।