Vodafone Idea Data Plan: टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए नए प्लान निकाले हैं। वोडाफोन आइडिया ने ग्लोबल स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया ने नेटफ्लिक्स के साथ जल्द ही पोस्ट-पेड प्लान लाने का भी वादा किया है।
वोडाफोन आइडिया लेकर आया नया प्लान
वोडाफोन आइडिया ने बताया कि इस साझेदारी के तहत यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी डिवाइस मोबाइल, टेलीविजन या टैबलेट पर स्ट्रीमिंग अनुभव के साथ विश्व-स्तरीय मनोरंजन का आनंद ले पाएंगे। बयान के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने फिलहाल अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स की पेशकश शुरू की है और जल्द ही वह नेटफ्लिक्स बंडल पोस्टपेड प्लान भी लेकर आएगी। कंपनी ने दो नए प्री-पेड पैक पेश किए हैं जो नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेटा बंडल ऑफर कर रहे हैं। इससे यूजर्स को मोबाइल के साथ टीवी पर भी नेटफ्लिक्स देखने की सहूलियत होगी।
वोडाफोन आइडिया का 998 रुपये का प्लान
पहला पैक 998 रुपये में 1.5 जीबी डेटा रोजाना, 100 SMS रोजाना, अनलिमिटेड फोन कॉल और नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ आता है जिसकी वैलिडिटी 70 दिन की है।
वोडाफोन आइडिया का 1399 रुपये का प्लान
वोडाफोन आइडिया का दूसरा पैक 1,399 रुपये का है जिसमें 2.5 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड कॉल एवं नेटफ्लिक्स बेसिक (टीवी या मोबाइल) के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी देता है। मुंबई और गुजरात के ग्राहक 1,099 रुपये में 70 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान चुन सकते हैं।