ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। आज dOW FUTURES में 50 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे।

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया पर और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। आज dOW FUTURES में 50 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे।
विदेशी बाजार से संकेत
अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। Dow 176 अंक गिरकर 36113 पर बं हुआ जबकि Dow दिन के उच्चतम स्तर से करीब 400 अंक फिसला था। S&P में 1.42% की गिरावट देखने को मिली थी। 3 दिनों की तेजी के बाद NASDAQ में गिरावट देखने को मिली। NASDAQ 381 अंक गिरकर 14806 पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में APPLE, AMAZON, META में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं MICROSOFT में 4% की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फ्यूचर बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आज US के दिसंबर रिटेल सेल्स के आंकड़े आएंगे। इस बीच आज इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी आएंगे।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 77.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 27,945.70 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.54 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.55 फीसदी गिरकर 18,336.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.72 फीसदी की टूटकर 24,253.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.39 फीसदी गिरकर कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 3,544.22 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।