Credit Cards

Shakti Scheme: सरकार ने शुरू की शक्ति योजना, जानिए इस योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई और इसके फायदे

Shakti Scheme: कर्नाटक राज्य में शक्ति योजना लागू हो चुकी है। शक्ति योजना के तहत राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में बिना किसी टिकट या चार्ज के यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें हैं जैसे 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। महिला का कर्नाटक राज्य का होना जरूरी है

अपडेटेड Jun 19, 2023 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Shakti Scheme: कर्नाटक राज्य में शक्ति योजना लागू हो चुकी है।

Shakti Scheme: कर्नाटक राज्य में शक्ति योजना लागू हो चुकी है। शक्ति योजना के तहत राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में बिना किसी टिकट या चार्ज के यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें हैं जैसे 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। महिला का कर्नाटक राज्य का होना जरूरी है। राज्य की महिलाओं की तय की गई दूरी के अनुसार सड़क परिवहन कंपनियों को पैसा देगा। सेवा सिंधु पोर्टल की मदद से महिलाओं को तीन महीने के अंदर शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

कर्नाटक शक्ति योजना 2023

सरकार की योजना से महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को योजना का लाभ लेने की अनुमति है। योजना के तहत राज्य के बाहर बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति नहीं है। KSRTC, NWKRTC, और KKRTC जैसे राज्य सड़क परिवहन निगम पुरुषों के लिए अपनी सीटों का 50% आरक्षित रखेंगे। शक्ति स्मार्ट कार्ड जारी होने तक राज्य के निवासी केंद्र या राज्य सरकार का जारी किये आइडेंटिटी प्रूफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।


शक्ति योजना के फायदे

कर्नाटक सरकार ने KSRTC और BMTC राज्य की चलाई जा रही बसों में महिलाओं के लिए 'शक्ति योजना' के तहत मुफ्त यात्रा पहल की शुरुआत की। सरकारी अधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान महिलाओं को कुछ मुफ्त पास भी दिए ताकि वे शक्ति योजना के हिस्से के रूप में केएसआरटीसी और बीएमटीसी बसों पर मुफ्त में सवारी कर सकें। इस बदलाव से 41.8 लाख से अधिक महिला यात्रियों को लाभ होगा। शक्ति योजना के जरिये कर्नाटक में महिलाएं राज्य में सरकार की चलाई जा रही बसों में यात्रा कर सकती हैं। 41.8 लाख से अधिक महिलाएं रोजाना इस सर्विस का इस्तेमाल कर रही हैं। सरकार की इस योजना से राज्य पर वित्तीय बोझ भी बढ़ गया है।

गुजरात में हॉस्पिटल चेन चलाने वाली Aatmaj Healthcare का खुला IPO, निवेश से पहले चेक करें A2Z डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।