Get App

UPS: 1 अप्रैल से लागू होने वाली है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, कौन और कैसे ले सकता है फायदा; कितनी रहेगी पेंशन

What is Unified Pension Scheme: अभी केंद्र सरकार के कर्मचारी की पेंशन में सरकार का योगदान 14% है। UPS सरकार के इस योगदान को बढ़ाकर 18.5% कर देगी। वहीं कर्मचारियों को अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 10% UPS में डालना होगा

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 4:07 PM
UPS: 1 अप्रैल से लागू होने वाली है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, कौन और कैसे ले सकता है फायदा; कितनी रहेगी पेंशन
UPS में फुल एश्योर्ड पेंशन पाने के लिए कर्मचारी की मिनिमम 25 साल की सर्विस होना जरूरी है।

Unified Pension Scheme: देश में 1 अप्रैल 2025 से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लागू करने की तैयारी है। 24 अगस्त, 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने UPS को मंजूरी दी थी और वित्त मंत्रालय ने इस स्कीम को इस साल 25 जनवरी को नोटिफाई किया था। UPS को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि आखिर इस नई स्कीम में क्या खास है। पेंशन कितनी होगी? किसे फायदा मिलेगा और कैसे? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं इन सभी के जवाब...

कौन ले सकता है फायदा

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी हो चुके गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, UPS 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों के लिए लागू होगी, जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आते हैं और जो NPS के तहत इसका विकल्प चुनते हैं। 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को UPS और NPS के बीच चुनाव करने का विकल्प मिलेगा। NPS के तहत मौजूदा केंद्रीय कर्मचारी, साथ ही केंद्र सरकार के फ्यूचर एंप्लॉयीज UPS के लागू होने की तारीख पर या तो NPS के तहत UPS का विकल्प चुन सकते हैं, या UPS के बिना NPS के साथ जा सकते हैं।

कितनी पेंशन का वादा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें