कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल में वीडियो कॉल का चलन बढ़ चुका है। ऐसे में अब वॉट्सएप (Whatsapp) ने अपने वीडियो कॉल में ऐसे नये फीचर जोड़े हैं जिसकी तारीफ सभी यूजर्स कर रहे हैं। अभी Whatsapp पर अधिकतम 8 लोगों एक साथ वीडियोकॉल में शामिल हो सकते हैं। अब यूजर्स अब ग्रुप पर चल रही ऑनगोइंग कॉल्स में शामिल हो सकेंगे। पहले समय पर ज्वाइन करने पर यूजर्स ग्रुप कॉल या ऑडियो कॉल मिस कर देते थे, वो बाद में भी ग्रुप में बाद में भी जुड़ सकेंगे।
