Get App

अभी 10 लाख रुपये कहां निवेश करने से होगा मोटा मुनाफा? जानिए टाटा एमएफ की Meeta Shetty का जवाब

Tata Mutual Fund की फंड मैनेजर Meeta Shetty ने बताया कि 2023 में मार्केट सीमित दायरे में रह सकता है। हालांकि, कुछ सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा है। बैंकिंग सेक्टर इनमें से एक है। लेकिन, ग्लोबल इकोनॉमी पर नजर रखने की जरूरत है। असल रिस्क ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 12:38 PM
अभी 10 लाख रुपये कहां निवेश करने से होगा मोटा मुनाफा? जानिए टाटा एमएफ की Meeta Shetty का जवाब
शेट्टी ने आईटी कंपनियों के बारे में कहा कि जहां तक इंडियन आईटी कंपनियों का सवाल है तो कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही है। हम कह सकते हैं कि इंडिया में कॉन्ट्रैक्ट या डील की कॉस्ट कम है। इसलिए इंडिया जैसे देशों को फायदा मिल सकता है जहां से काम आउटसोर्स होता है।

कई महीनों की कमजोरी के बाद स्टॉक मार्केट में रौनक लौट आई है। इनवेस्टर्स खरीदारी में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। सवाल है कि बाजार की मौजूदा स्थितियों में 10 लाख रुपये का निवेश कहां करने से मोटी कमाई हो सकती है? मनीकंट्रोल ने इस सवाल का जवाब Tata Mutual Fund की फंड मैनेजर Meeta Shetty से जानने की कोशिश की। हमने ग्लोबल और इंडियन स्टॉक मार्केट की आगे की दिशा के बारे में उनसे पूछा। शेट्टी अभी छह फंडों का प्रबंधन कर रही हैं, जिनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 12,363 करोड़ रुपये है।

2023 में बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद

शेट्टी ने इंडियन स्टॉक मार्केट के बारे में कहा कि 2023 में ऐसा साल है, जिसमें बाजार सीमित दायरे में रहेंगे। हमें पिछले साल जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। उतार-चढ़ाव भी थोड़ा ज्यादा दिख सकता है। ऐसे में हमारी सलाह यह है कि इनवेस्टर्स को बैलेंस्ड एडवान्टेज फंड में निवेश करना चाहिए। इसके बाद ऐसे फंड्स में निवेश करना ठीक रहेगा, जो आपको अलग-अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन की कंपनियों में पैसे लगाने में मदद करता हो। मेरा मतलब लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप से है। इसलिए फ्लेक्सी कैप या मल्टीकैप फंड सही दिख रहे हैं। ये फंड अपने एसेट को मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिएलोकेट कर सकते हैं। इससे अल्फा रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें