Petrol Prices: इन 10 देशों में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, जानें भारत के पड़ोसी मुल्क का हाल

Lowest Petrol Prices: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें हर देश में अलग होती हैं। कहीं पर पेट्रोल काफी सस्ता मिलता है तो वहीं कहीं पर इसका दाम दुगुना हो जाता है। आइए जानते हैं दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है। इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान कौन से स्थान पर है

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
Petrol Price: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है

दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग देशों में अलग-अलग होती हैं। पेट्रोल की कीमतें किसी भी देश की कर प्रणाली और तेल की आपूर्ति पर निर्भर करता है। कुछ देशों में पेट्रोल बहुत सस्ता मिलता है, खासकर उन देशों में जहां पर ऑयल प्रोडक्शन होता है। इन देशों में तेल की अवेलेबिलिटी और प्रोडक्शन लागत कम होने की वजह से पेट्रोल की कीमत भी कम होती है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है। इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान कौन से स्थान पर है।

1. ईरान

ईरान दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल प्रदान करता है। ईरान में पेट्रोल की कीमत मात्र $0.029 (₹2.51) प्रति लीटर मिलता है। इसके विशाल तेल भंडार और सरकारी सब्सिडी की वजह से ईरान में पेट्रोल बहुत सस्ता है।


2. लीबिया

दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में ईरान के बाद लीबिया दूसरे स्थान पर आता है यहां पर पेट्रोल की कीमत केवल $0.031 (₹2.51) प्रति लीटर है। लीबिया के पास अफ्रीका में सबसे ज्यादा तेल है जिससे उसे काफी फायदा होता है।

3. वेनिज़ुएला

दक्षिण अमेरिका में स्थित वेनेजुएला सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वेनिज़ुएला में पेट्रोल $0.035 (₹3.03) प्रति लीटर है। वेनिज़ुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार हैं।

4. अंगोला

अंगोला में पेट्रोल की कीमत $0.328 (₹28.44) प्रति लीटर है। यह अफ्रीका का एक बड़ा तेल प्रोडक्शन करने वाला देश है। तेल प्रोडक्शन होने की वजह से यहां पेट्रोल काफी सस्ता है। सरकार पेट्रोल पर सब्सिडी देती है ताकि पेट्रोल खासकर गांवों में सस्ता और आसानी से मिल सके।

5. मिस्र

दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में मिस्र पांचवे स्थान पर है। मिस्र में पेट्रोल की कीमत $0.339 (₹29.39) प्रति लीटर है। मिस्र तेल प्रोडक्शन करने वाला और इस्तेमाल करने वाला देश है। सरकार पेट्रोल पर गरीबों को सब्सिडी देती है।

6. अल्जीरिया

अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत $0.340 (₹29.48) प्रति लीटर (528.279 नाइरा) है। यह देश तेल और गैस का बड़ा प्रोडक्शन करता है। अल्जीरिया के पास बहुत सारे तेल और गैस के भंडार हैं, जो पेट्रोल की कम कीमत बनाए रखने में मदद करते हैं।

7. कुवैत

कुवैत में पेट्रोल की कीमत $0.341 (₹29.56) प्रति लीटर है। कुवैत के पास बहुत सारे तेल भंडार हैं जिससे यहां पेट्रोल बनाने की लागत दुनिया में सबसे कम है। सरकार पेट्रोल पर सब्सिडी देती है, ताकि लोगों के लिए पेट्रोल सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो सके। यह देश अपनी समृद्ध तेल संपत्ति के लिए जाना जाता है।

8. तुर्कमेनिस्तान

दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में तुर्कमेनिस्तान आठवें स्थान पर है। तुर्कमेनिस्तान में पेट्रोल की कीमत $0.428 (₹37.11) प्रति लीटर है। यहां बहुत सारे प्राकृतिक गैस और तेल के भंडार हैं, जिससे तुर्कमेनिस्तान सरकार ईंधन की कीमत कम रखती है।

9. मलेशिया

दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में मलेशिया नौंवे स्थान पर है। मलेशिया में पेट्रोल की कीमत $0.467 (₹40.49) प्रति लीटर है। मलेशिया दुनियाभर में तेल एक्सपोर्ट करता है, जिससे वहां पर पेट्रोल की कीमतें कम रहती हैं।

10. कजाकिस्तान

कजाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत $0.473 (₹41.01) प्रति लीटर है। कजाकिस्तान के पास बहुत सारे तेल और गैस के भंडार हैं, जिससे देश अपने नागरिकों को सस्ती ऊर्जा प्रदान करता है।

भारत और पाकिस्तान

दुनिया भर में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में पाकिस्तान 36वें नंबर पर है, जबकि भारत इसमें 73वें नंबर पर है।

मोदी राज में अब तक आए 14 बजट; टैक्स में कब मिली राहत, कब बढ़ा बोझ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।