कौनसा बैंक दे रहा है Fixed Deposit पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें बैंकों के FD रेट्स

FD Rates: कुछ सरकारी और प्राइवेट बैंक और NBFC कंपनियां हैं जहां आप आकर्षक रिटर्न के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। कुछ जगहों पर सीनियर सिटीजन को 9.5% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आपके पास FD कराने के लिए फंड है तो आप अपने लिए निवेश के लिए ये ऑप्शन देख सकते हैं

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 7:40 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपके पास FD कराने के लिए फंड है तो आप अपने लिए निवेश के लिए ये ऑप्शन देख सकते हैं।

FD Rates: कुछ सरकारी और प्राइवेट बैंक और NBFC कंपनियां हैं जहां आप आकर्षक रिटर्न के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। कुछ जगहों पर सीनियर सिटीजन को 9.5% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आपके पास FD कराने के लिए फंड है तो आप अपने लिए निवेश के लिए ये ऑप्शन देख सकते हैं। अगर Fixed Deposit पर मिलने वाले इंटरेस्ट को देखें तो ये बेस्ट टाइम है। ज्यादातर सभी बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।

एसबीआई एफडी (SBI FD)

पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक सभी ग्राहकों को 3% से 7.10% के बीच ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.5% से 7.6% के बीच है। इन दरों को आखिरी बार 15 फरवरी 2023 रिवाइज किया गया था।


आईसीआईसीआई बैंक एफडी पर ब्याज दरें

प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक सभी ग्राहकों को एफडी पर 3% से 7.1% के बीच ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 16 अक्टूबर से लागू ब्याज दरों में FD पर सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से लेकर 7.65% तक का ब्याज दे रहा है।

एचडीएफसी बैंक की दरें

प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC सामान्य ग्राहक को 3 फीसदी से 7.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को 3.5% से 7.75% के बीच ब्याज मिल रहा है। ये दरें 1 अक्टूबर 2023 से लागू हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों को 4.5% से 9% के बीच ब्याज दर एफडी पर दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 4.5 फीसदी से 9.5% तक की ब्याज मिल रहा है। दर की पेशकश की जा रही है। 1001 दिनों की अवधि पर 9% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से मिल रही है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सात दिनों से दस साल मैच्योर होने वाली FD पर 4% से 8.6% के बीच ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 4.5% से 9.1% तक ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 2 से 3 साल की FD पर मिल रहा है।

डीसीबी बैंक ब्याज दरें

डीसीबी बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.75% से 7.9% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.25% से 8.50% का ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहा है।

आरबीएल बैंक एफडी दरें

आरबीएल बैंक सामान्य ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50% से 7.80% तक ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 4% से 8.30% के बीच ब्याज मिलता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एफडी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.50% से 7.75% के बीच ब्याज देता है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4 से 8.25 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 549 दिन की एफडी पर दे रहा है। बैंक इस पर 7.75% फीसदी का ब्यजा दे रहा है।

पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी ब्याज दरें

बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.8% से लेकर 7.40% तक की एफडी पर ब्याज ऑफर कर रहा है।

Multibagger Stock : तीन दिनों में 33% चढ़ा स्टॉक, कंपनी को मिला 406 करोड़ का ऑर्डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।