FD Rates: वरिष्ठ नागरिकों को अब भी FD पर मिल रहा शानदार रिटर्न, ये 15 बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

FD Interest Rates July 2025: बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अब भी 8.8% तक का ब्याज दे रहे हैं। RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बावजूद FD निवेश के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक विकल्प बना हुआ है। जानिए कौन-से बैंक FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज।

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 5:01 PM
वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD अब भी एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश विकल्प है।

FD Interest Rates July 2025: हाल के महीनों में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कई बार कटौती की है। इससे खासकर सीनियर सिटीजंस को परेशानी हो रही है, क्योंकि उनका अधिकतर निवेश FD में ही रहता है। हालांकि, अभी भी वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अब भी 8.8% तक का आकर्षक ब्याज मिल रहा है।

पब्लिक सेक्टर बैंक

अगर आप सरकारी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो वहां भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी ब्याज दरें मिल रही हैं। ये बैंक स्थिरता और सुरक्षा के लिहाज से भरोसेमंद माने जाते हैं, हालांकि इनकी ब्याज दरें निजी या छोटे फाइनेंस बैंकों से थोड़ी कम होती हैं।

बैंक
अधिकतम ब्याज दर (%)
पंजाब एंड सिंध बैंक 7.55%
बैंक ऑफ इंडिया 7.50%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
7.50%
इंडियन ओवरसीज बैंक
7.45%
इंडियन बैंक 7.40%


प्राइवेट सेक्टर बैंक

निजी क्षेत्र के बैंक आमतौर पर सरकारी बैंकों से थोड़ी ज्यादा ब्याज दरें देते हैं, और कई बार लचीले टेन्योर विकल्प भी ऑफर करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को यहां 7.90% तक का ब्याज मिल सकता है, खासकर SBM बैंक जैसे कुछ विकल्पों में।

बैंक
अधिकतम ब्याज दर (%)
एसबीएम बैंक 8.55%
बंधन बैंक 7.90%
सीएसबी बैंक 7.90%
डीसीबी बैंक 7.90%
आरबीएल बैंक 7.80%

स्मॉल फाइनेंस बैंक

अगर आप ज्यादा रिटर्न के लिए थोड़ा रिस्क ले सकते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये बैंक, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, बाजार में सबसे ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। जैसे कि सूर्योदय बैंक 8.80% और उत्कर्ष बैंक 8.75%।

बैंक
अधिकतम ब्याज दर (%)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.80%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.75%
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
8.55%
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
8.50%
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25%

RBI ने घटाया रेपो रेट

2025 में अब तक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में कुल 100 बेसिस प्वाइंट (1%) की कटौती की है। RBI जब रेपो रेट घटाता है, यानी बैंकों को सस्ते में कर्ज देता है, तो बैंक लोन सस्ता कर देते हैं। लेकिन साथ ही FD पर ब्याज भी घटा देते हैं, क्योंकि अब उन्हें ग्राहकों से महंगे ब्याज पर पैसा जुटाने की जरूरत नहीं होती।

TDS में भी वरिष्ठ नागरिकों को राहत

2025 के बजट में वरिष्ठ नागरिकों को TDS में बड़ी राहत दी गई है। अब 1 अप्रैल 2025 से बैंक तभी TDS काटेंगे जब FD पर मिलने वाला कुल सालाना ब्याज ₹1 लाख से ज्यादा हो। पहले ये सीमा ₹50,000 थी। साथ ही, अगर वरिष्ठ नागरिक की कुल आय ₹12 लाख से कम है (FY26 से), तो वे बैंक को Form 15H देकर TDS से पूरी तरह बच सकते हैं, भले ही ब्याज ₹1 लाख से ऊपर चला जाए।

क्या करें निवेशक?

रेपो रेट में कटौती के बावजूद, वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD अब भी एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश विकल्प है। बैंक अपनी ब्याज दरों को आगे भी संशोधित कर सकते हैं, इसलिए जुलाई 2025 में मौजूदा दरों और टेन्योर के अनुसार सोच-समझकर FD बुक करें। निवेश से पहले सभी बैंकों की दरों की तुलना जरूर करें।

यह भी पढ़ें : Home Loan EMI: घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे? ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता कर्ज

डिस्क्लमेर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन सभी बैंकों के FD रेट 6 जुलाई 2025 तक हैं। ये बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं। आप कोई भी निवेश करने से पहले एक बार बैंक से जरूर कन्फर्म कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।