इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ईमेल और SMS के जरिए आईटीआर फाइल करने के लिए रिमाइंडर भेज रहा है। दरअसल, इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। अंतिम तारीख तक रिटर्न नहीं फाइल करने पर पेनाल्टी के साथ रिटर्न फाइल करने की सुविधा है। सवाल है कि आखिर आपको इनकम टैक्स फाइल करने की क्या जरूरत है?
