Get App

SIP क्यों बंद कर रहे निवेशक, किस बात का है खौफ; इससे क्या होगा नुकसान? समझिए पूरा मामला

SIP निवेश अनुशासन के लिए बनी थी, लेकिन डर और उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को बीच रास्ते में रोक दिया। SIP stoppage ratio 99% के करीब पहुंच चुका है। जानिए निवेशक क्यों घबरा रहे हैं और इसका लॉन्ग टर्म नुकसान कितना बड़ा है।

Suneel Kumarअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:09 PM
SIP क्यों बंद कर रहे निवेशक, किस बात का है खौफ; इससे क्या होगा नुकसान? समझिए पूरा मामला
बीते पांच सालों में SIP बंद करने का ट्रेंड लगातार तेज हुआ है।

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP की शुरुआत इसलिए हुई थी, ताकि निवेश में भावनाओं की दखल कम हो और लोग अनुशासन के साथ लंबे समय में संपत्ति बना सकें। लेकिन हकीकत यह है कि भावनाएं आज भी SIP निवेशकों की सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई हैं।

जैसे ही बाजार में करेक्शन आता है या लंबे समय तक सुस्ती रहती है, बड़ी संख्या में निवेशक SIP बीच में ही बंद कर देते हैं। दिसंबर 2025 के आंकड़ों से पता चलता है कि म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए आने वाला निवेश 6 प्रतिशत से ज्यादा कम हो गया।

आइए जानते हैं कि निवेशक किन वजहों से SIP बंद कर रहे हैं और इससे क्या नुकसान हो सकता है।

SIP Stoppage Ratio क्यों खतरे की घंटी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें