Get App

क्या स्टार वाला नोट होता है नकली? मिलती है इसकी ज्यादा कीमत! RBI ने कही ये बात

क्या स्टार वाला नोट नकली होता है? ज्यादातर भारतीय नोट पर स्टार नहीं होता। कई बार जब लोगों के हाथों में स्टार बना नोट आ जाता है, तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या नोट नकली है या असली? अगर आपने कभी अपने पर्स में रखे नोट को ध्यान से देखा हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 4:43 PM
क्या स्टार वाला नोट होता है नकली? मिलती है इसकी ज्यादा कीमत! RBI ने कही ये बात
क्या स्टार वाला नोट नकली होता है?

क्या स्टार वाला नोट नकली होता है? ज्यादातर भारतीय नोट पर स्टार नहीं होता। कई बार जब लोगों के हाथों में स्टार बना नोट आ जाता है, तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि क्या नोट नकली है या असली? अगर आपने कभी अपने पर्स में रखे नोट को ध्यान से देखा हो, तो कुछ नोटों के सीरियल नंबर के बीच में एक छोटा स्टार (*) बना होता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि ऐसा कोई नोट नकली हो सकता है या फिर उसकी कोई खास कीमत होती है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बारे में साफ जानकारी दी है।

क्या है स्टार वाला नोट?

RBI के मुताबिक अगर किसी नोट के सीरियल नंबर में स्टार बना है, तो इसका मतलब है कि वह नोट एक ‘रिप्लेसमेंट नोट’ है। यानी नोट छपाई के दौरान अगर किसी नोट में गलती हो जाती है, तो उसे हटाकर उसकी जगह एक नया नोट छापा जाता है। इसी नए नोट के सीरियल नंबर में स्टार लगाया जाता है ताकि यह पहचाना जा सके कि यह बदली (replacement) किया गया नोट है।

नकली नहीं, पूरी तरह होता है वैलिड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें