Personal Data Protection: भारत में अब आपकी पहचान सिर्फ वॉलेट या कार्ड तक सीमित नहीं है। वह सर्वर, ऐप्स, टेलीकॉम नेटवर्क्स और सरकारी डैशबोर्ड्स पर फैली हुई है। मोबाइल नंबर, आधार और पैन कार्ड अब आपके डिजिटल जीवन के तीन सबसे अहम स्तंभ बन चुके हैं। चाहे आप नया SIM कार्ड लें, बैंक खाता खोलें, या ऑनलाइन केवाईसी करें, हर कदम पर यही पहचान इस्तेमाल होती है।
लेकिन जितनी आसानी यह लाती है, उतने ही खामोश खतरे भी। हर बार जब आप OTP डालते हैं या e-KYC की अनुमति देते हैं, आपका डेटा कई परतों से गुजरता है। कुछ सुरक्षित, कुछ नहीं। और सच तो ये है कि ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होता कि उनकी जानकारी कहां जा रही है, कैसे इस्तेमाल हो रही है, या कौन इसका फायदा उठा रहा है।
Aadhaar और मोबाइल नंबर: पहचान या मजबूरी?
आधिकारिक रूप से आधार का इस्तेमाल निजी सेवाओं के लिए अनिवार्य नहीं है। जैसे कि SIM कार्ड या बैंक अकाउंट। 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने भी आधार को मोबाइल कनेक्शन के लिए जरूरी ठहराना असंवैधानिक बताया था। इसके बावजूद आज भी कई टेलीकॉम कंपनियां और ऐप्स यूजर्स को आधार लिंकिंग के लिए मजबूर करती हैं। या तो 'आप आगे नहीं बढ़ सकते' जैसे पॉपअप के जरिए, या सहमति के नाम पर दबाव डालकर।
PAN डेटा का गुपचुप इस्तेमाल
PAN कार्ड जो कभी सिर्फ टैक्स और वित्तीय उद्देश्यों के लिए था, अब डिजिटल पहचान का ऑल-इन-वन टूल बन चुका है। कई फिनटेक और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स PAN डेटा के जरिए यूजर का पूरा प्रोफाइल निकाल लेते हैं- पता, मोबाइल नंबर, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री तक। वो भी बिना यूजर की स्पष्ट सहमति के।
2024 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद सरकार ने इसे स्वीकारा और बेहतर एक्सेस कंट्रोल का वादा किया। लेकिन अब भी कई स्टार्टअप थर्ड पार्टी API के जरिए PAN डेटा एक्सेस कर रहे हैं, और यूजर्स को इसका अंदाजा भी नहीं होता।
DPDP Act: क्या बदलेगा, क्या नहीं
DPDP Act में खामियां भी हैं
बेशक यह कानून यूजर्स को अपने डेटा पर नियंत्रण के अधिकार देता है। लेकिन, यह कानून भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। इसमें भी कई लूपहोल या फिर खामियां हैं।
आपको चिंता क्यों करनी चाहिए?
Aadhaar-PAN-mobile इकोसिस्टम सहूलियत के लिए बनाया गया था, लेकिन आज यह डेटा ब्रोकरों, अनरेगुलेटेड ऐप्स और निजी कंपनियों के लिए सोने की खान बन गया है। DPDP कानून ने एक जरूरी शुरुआत की है, लेकिन असली असर तब होगा जब यूजर्स जागरूक हों, कंपनियां जिम्मेदारी से व्यवहार करें और सरकार ठोस अमल करे।
जब तक ऐसा नहीं होता, अपने डिजिटल अस्तित्व की रक्षा का जिम्मा खुद उठाना होगा। क्योंकि आपकी पहचान अब सिर्फ आपका नाम नहीं, बल्कि आपका डेटा बन चुका है।