क्या EPS-95 पेंशनधारकों को मई 2026 से मिलेंगे ₹7500? सोशल मीडिया पर वायरल लेटर पर EPFO ने ये बताया

EPS 95 Minimum Pension: वर्तमान नियमों के अनुसार, संगठित क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम गारंटीड पेंशन ₹1000 प्रति माह है। सरकार ने इस न्यूनतम सीमा को 1 सितंबर 2014 को लागू किया था, और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेंशनर्स लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह ₹1000 पर ही टिकी हुई है

अपडेटेड May 21, 2026 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
इस मैसेज से पेंशनर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब EPFO ने इस पर बड़ी सफाई दी है

EPFO Fact Check: सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर पिछले दो दिनों से एक कथित सरकारी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर ने देश के लाखों पेंशनर्स के बीच भारी हलचल पैदा कर दी है। वायरल लेटर में दावा किया जा रहा है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम (EPS-95) के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर सीधे ₹7500 कर दिया है।

इस मैसेज के फैलते ही पेंशनर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब खुद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सामने आकर इस पर बड़ी सफाई दी है। EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस पत्र को पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया है और पेंशनभोगियों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की हिदायत दी है।

क्या दावा किया जा रहा था उस वायरल लेटर में?


इंटरनेट पर घूम रहे इस फर्जी सर्कुलर को बिल्कुल असली दिखाने के लिए इस पर सरकारी लेटरहेड और फर्जी स्टांप का इस्तेमाल किया गया था। इस पत्र में लिखा था कि, न्यूनतम EPS-95 पेंशन को बढ़ाकर ₹7500 प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह बढ़ा हुआ नियम 30 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा।सभी पात्र पेंशनभोगियों को 1 मई 2026 से संशोधित पेंशन मिलना भी शुरू हो जाएगी।

ईपीएफओ ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया पर इस नोटिफिकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए साफ शब्दों में लिखा, 'ध्यान दें! न्यूनतम ईपीएस पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर जो पत्र प्रसारित किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है'।

अभी कितनी मिलती है मिनिमम पेंशन?

वर्तमान नियमों के अनुसार, संगठित क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम गारंटीड पेंशन ₹1000 प्रति माह है। सरकार ने इस न्यूनतम सीमा को 1 सितंबर 2014 को लागू किया था, और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेंशनर्स लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह ₹1000 पर ही टिकी हुई है।

क्या है नियमों के तहत अन्य लाभार्थियों की मिनिमम पेंशन?

EPS-95 के मौजूदा स्ट्रक्चर के तहत अलग-अलग लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन के नियम इस प्रकार तय हैं:

मुख्य सदस्य, विधवा/विधुर, नॉमिनी और आश्रित माता-पिता: इन सभी के लिए न्यूनतम सुरक्षित बेसलाइन ₹1000 प्रति माह है।

बच्चों के लिए: न्यूनतम राशि ₹250 प्रति माह तय है।

अनाथ बच्चों के लिए: इसके तहत लाभार्थियों को कम से कम ₹750 प्रति माह दिए जाते हैं।

हर महीने आपकी सैलरी से कितना कटता है पैसा?

ईपीएफ नियमों के तहत, जब आप किसी ऐसी कंपनी में काम करते हैं जहां 20 या उससे अधिक कर्मचारी हैं और आपकी जॉइनिंग बेसिक सैलरी ₹15000 तक है, तो ईपीएस में योगदान अनिवार्य होता है। आपके एंप्लॉयर के 12% के कुल योगदान में से 8.33% हिस्सा सीधे आपकी पेंशन खाते में जाता है। इसकी अधिकतम सीमा ₹1250 प्रति माह निर्धारित की गई है।

आखिर कैसे कैलकुलेट होती है आपकी मासिक पेंशन?

EPFO द्वारा बुढ़ापे में दी जाने वाली मंथली पेंशन का निर्धारण आपके पूरे कार्यकाल और औसत सैलरी के आधार पर एक खास फॉर्मूले से तय होता है:

EPS Pension= पेंशन योग्य सेवा काल×पेंशन योग्य वेतन/70

अगर किसी कर्मचारी ने 20 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी कर ली है, तो उसे गणना में 2 वर्ष का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाता है।

Bank Holidays: अगले हफ्तों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, निपटा लें अपने जरूरी काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।