Get App

क्या EPS-95 पेंशनधारकों को मई 2026 से मिलेंगे ₹7500? सोशल मीडिया पर वायरल लेटर पर EPFO ने ये बताया

EPS 95 Minimum Pension: वर्तमान नियमों के अनुसार, संगठित क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम गारंटीड पेंशन ₹1000 प्रति माह है। सरकार ने इस न्यूनतम सीमा को 1 सितंबर 2014 को लागू किया था, और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेंशनर्स लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह ₹1000 पर ही टिकी हुई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 21, 2026 पर 2:50 PM
क्या EPS-95 पेंशनधारकों को मई 2026 से मिलेंगे ₹7500? सोशल मीडिया पर वायरल लेटर पर EPFO ने ये बताया
इस मैसेज से पेंशनर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब EPFO ने इस पर बड़ी सफाई दी है

EPFO Fact Check: सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर पिछले दो दिनों से एक कथित सरकारी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटर ने देश के लाखों पेंशनर्स के बीच भारी हलचल पैदा कर दी है। वायरल लेटर में दावा किया जा रहा है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एंप्लॉयीज पेंशन स्कीम (EPS-95) के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर सीधे ₹7500 कर दिया है।

इस मैसेज के फैलते ही पेंशनर्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन अब खुद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सामने आकर इस पर बड़ी सफाई दी है। EPFO ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस पत्र को पूरी तरह 'फर्जी' करार दिया है और पेंशनभोगियों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की हिदायत दी है।

क्या दावा किया जा रहा था उस वायरल लेटर में?

इंटरनेट पर घूम रहे इस फर्जी सर्कुलर को बिल्कुल असली दिखाने के लिए इस पर सरकारी लेटरहेड और फर्जी स्टांप का इस्तेमाल किया गया था। इस पत्र में लिखा था कि, न्यूनतम EPS-95 पेंशन को बढ़ाकर ₹7500 प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह बढ़ा हुआ नियम 30 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा।सभी पात्र पेंशनभोगियों को 1 मई 2026 से संशोधित पेंशन मिलना भी शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें