क्या आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं। अगर हां, तो आपको भी ऐसे देशों के नाम बता रहे हैं जहां भारतियों को बिना वीजा के एंट्री मिल जाएगी। वीजा मिलने में लंबा समय लगता है। इन देशों में आप बिना वीजा लिए जा सकते हैं। यहां उन देशों कि लिस्ट दी गई है जहां भारतीयों को पहले वीजा की जरूरत नहीं है।
मॉरीशस: आप परिवार के साथ मॉरीशस की यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस अपने द्वीप, शानदार रिसॉर्ट्स और बीच के लिए जाना जाता है। यहां का पानी बेहद साफ है, जिसमें आप स्नॉर्कलिंग का मजा ले सकते हैं। यहां हरे-भरे जंगल और खूबसूरत समुद्रतट हैं। मॉरीशस 90 दिनों तक वीजा-फ्री अनुमति देता है। गर्मी की छुट्टी बिताने क लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया सांस्कृतिक विरासत का घर है। बाली के हरे-भरे वर्षावनों में ट्रेकिंग का ऑप्शन है। लोम्बोक की मूंगा चट्टानों में गोता लगा सकते हैं। यहां के प्राचीन मंदिर काफी फेमस है। इंडोनेशिया अपने खूबसूरत बीच के लिए फेमस है। यहां के सूर्यास्त का अपना अलग मजा है क्योंकि व्यू देखने लायक होता है। इंडोनेशिया की संस्कृति में कुछ बातें भारतीय संस्कृति से मेल खाती हैं।
थाईलैंड: भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद थाईलैंड है। यहां की नाइट लाइफ, शॉपिंग मार्केट, बीच और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। थाईलैंस 10 मई 2024 तक 30 दिनों के लिए फ्री वीजा दे रहा है।
मलेशिया: मलेशिया अपने कल्चर, बीच और फूड के लिए फेमस है। यहां का ट्विन टावर और कुआलालंपुर शहर काफी फेमस है। यह देश आपके बजट में भी आसानी से शामिल हो जाएगा।
ईरान: भारतीय लोगों के लिए ईरान घूमने के लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। इसका इतिहास और संस्कृति में देखने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। ईरान 15 दिन का फ्री वीजा दे रहा है।