जैसे-जैसे साल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, कई लोग लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं। वह अपने लिए फ्लाइट, ट्रेन और होटल की बुकिंग करा रहे हैं। आज यहां आपको साल के अंत में काम की टिप दे रहे हैं जिसमें आपका फाइव स्टार होटल में ठहरना फ्री हो सकता है। आपको बस ये क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा। इन क्रेडिट कार्ड के जरिये आप लॉन्ग वीकेंड में ठहरने के लिए फाइव स्टार होटल में ठहर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। आपको अपने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट को लॉयल्टी प्रोग्राम में बदलना होगा।
