Yes Bank ने बढ़ाया FD पर ब्याज, सीनियर सिटीजन को दे रहा है 8.25% का ब्याज

Yes Bank Revise FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने FD पर ब्याज 0.25 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 21 नवंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Yes Bank Revise FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने FD पर ब्याज 0.25 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 21 नवंबर 2023 से लागू हो चुकी हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक 3.25 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी का ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 3.75 फीसदी से 8.25 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

Yes Bank की FD पर नई दरें – ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर हैं।

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)


15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.10 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.60 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.35 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.85 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

एक साल: 7.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से 18 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

18 महीने से 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

करोड़ों के ऑर्डर पर दो दिन में 40% चढ़ा Talbros Automotive, अब इस कारण 4% टूटे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।