Get App

EPFO 3.0: अब ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, लेकिन टैक्स के ये नियम बिगाड़ सकते हैं आपका बजट; जानिए पूरा गणित

PF Withdrawal New Rules: नए अपडेट के साथ भले ही PF से पैसा निकालना आसान हो जाए, लेकिन उस पर लगने वाला टैक्स पुराने नियमों के हिसाब से ही वसूला जाएगा। टैक्स का सारा खेल आपकी नौकरी की अवधि पर टिका है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 12:18 PM
EPFO 3.0: अब ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, लेकिन टैक्स के ये नियम बिगाड़ सकते हैं आपका बजट; जानिए पूरा गणित
EPFO 3.0 का उद्देश्य PF सब्सक्राइबर्स को उनके पैसे पर अधिक नियंत्रण देना है

EPFO 3.0: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही EPFO 3.0 पेश करने जा रहा है। यह पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होने वाला है। इस नए अपडेट के बाद आपको अपने पीएफ बैलेंस से पैसा निकालने के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि आप सीधे ATM कार्ड के जरिए कैश निकाल सकेंगे।

कैसे काम करेगा पीएफ ATM?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, EPFO 3.0 का उद्देश्य सब्सक्राइबर्स को उनके पैसे पर अधिक नियंत्रण देना है:

डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल: पीएफ के लिए जारी एटीएम कार्ड का उपयोग बैंक के डेबिट कार्ड की तरह ही किया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें