प्रत्येक महीने जब सैलरी स्लिप मिलती है तो इसमें विभिन्न डिडक्शंस से हाथ में आने वाली इनकम कम होने पर बुरा लग सकता है। हालांकि, इनमें से एक डिडक्शन रिटायर होने पर आपको करोड़पति बना सकती है। यह एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड (EPF) में आपका मासिक योगदान है।
प्रत्येक महीने जब सैलरी स्लिप मिलती है तो इसमें विभिन्न डिडक्शंस से हाथ में आने वाली इनकम कम होने पर बुरा लग सकता है। हालांकि, इनमें से एक डिडक्शन रिटायर होने पर आपको करोड़पति बना सकती है। यह एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड (EPF) में आपका मासिक योगदान है।
आपके EPF फंड पर पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए 8.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिला है। यह बैंकों की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट और कई सरकारी बचत योजनाओं पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट से अधिक है।
इस इंटरेस्ट रेट के साथ 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले एक व्यक्ति के पास 35 वर्षों में लगभग 1.65 करोड़ रुपये जमा हो सकते हैं। EPF पर मिलने वाला इंटरेस्ट टैक्स फ्री होता है। इस फंड में एंप्लॉयर की ओर से भी समान योगदान दिया जाता है।
अपने EPF इनवेस्टमेंट में एक करोड़ रुपये से अधिक जमा करने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप रिटायर होने तक अपने EPF एकाउंट से राशि न निकालें। नौकरी शुरू करने के पांच वर्षों के अंदर EPF से राशि निकालने पर टैक्स देना होता है।
नौकरी बदलने पर आप बैलेंस को नए एकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Finology के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर, प्रांजल कामरा ने कहा, "देश में एवरेज इन्फ्लेशन लंबी अवधि में लगभग 6 प्रतिशत और EPF पर इंटरेस्ट लगभग 8.5 प्रतिशत मानने पर रिटायरमेंट के साथ अच्छा फंड मिल सकता है। वेल्थ लंबी अवधि में बनती है और अच्छा फंड बनाने के लिए EPF से शुरुआती वर्षों में राशि निकालने से बचना चाहिए।"
Bhuta Shah & Co के पार्टनर, जय झवेरी का कहना है कि यह एक ऐसा डिडक्शन है जिससे आमदनी पर बड़ा असर नहीं पड़ता और इसके साथ ही रिटर्न इन्फ्लेशन को मात देने के अलावा आपात स्थिति में मदद भी करता है।
प्रॉविडेंट फंड में जमा राशि पर एंप्लॉयीज को लोन की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, यह लोन कुछ विशेष कारणों के लिए ही लिया जा सकता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।