YouTube ने अपनी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। 5 मार्च को कंपनी ने घोषणा की कि अब उसके YouTube Music और Premium सेवाओं के सब्सक्राइबर्स की संख्या 125 मिलियन यानी 12.5 करोड़ से ज्यादा हो गई है। यह संख्या जनवरी 2024 में 100 मिलियन थी। यूट्यूब के पेड सब्सक्राइबर्स बहुत तेजी से बढ़े हैं। YouTube के ग्लोबल म्यूजिक हेड लायर कोहेन के मुताबिक हमारा टारगेट म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रेवेन्यू सोर्स बनना है। YouTube अब सिर्फ विज्ञापनों से कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहता। यही कारण है कि वह Premium सब्सक्रिप्शन को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। Premium Lite जैसे किफायती प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होंगे, जो सिर्फ एड फ्री एक्सपीरियंस चाहते हैं।
