Credit Cards

जोमैटो ने दिया झटका, 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब हर फूड ऑर्डर पर देने पड़ेंगे 12 रुपये

Zomato platform fee hike: जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ा दी है। ग्राहकों को अब हर खाना ऑर्डर पर ज्यादा देना होगा। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है। जानिए डिटेल

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 12:07 AM
Story continues below Advertisement
मंगलवार को BSE पर Eternal Ltd के शेयर 0.55% की मामूली बढ़त के साथ ₹322.85 पर बंद हुए।

अब जोमैटो से खाना ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Eternal Ltd ने मंगलवार (2 सितंबर) को फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ा दी। अब ग्राहकों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने पर ₹10 के बजाय ₹12 की प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। जोमैटो ने ठीक 1 साल पहले आखिरी बार प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी।

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) के मालिकाना हक वाली Zomato ने अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत ₹2 से की थी। इसे मार्जिन सुधारने और मुनाफा बढ़ाने की दिशा में कदम के रूप में पेश किया गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म फीस कई बार बढ़ाई गई। इसे 2023 में ₹3, 1 जनवरी 2024 को ₹4, और अक्टूबर 2024 में त्योहारी सीजन के लिए ₹10 किया गया।

Eternal के पहली तिमाही के नतीजे


Eternal Ltd ने जून तिमाही में ₹25 करोड़ मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की समान अवधि के ₹253 करोड़ से कम है। कंपनी ने कहा कि यह अंतर मुख्य रूप से क्विक कॉमर्स और आउटगोइंग बिजनेस में जारी निवेशों के कारण है।

इस दौरान, Eternal का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹7,167 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹4,206 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि पहली बार क्विक कॉमर्स का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) पूरे क्वार्टर में फूड डिलीवरी NOV से अधिक रहा।

Eternal के शेयरों का हाल

मंगलवार को BSE पर Eternal Ltd के शेयर 0.55% की मामूली बढ़त के साथ ₹322.85 पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में स्टॉक 5.77% ऊपर गया है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 45.34% की तेजी आई है। 1 साल में स्टॉक 30.34% ऊपर गया है।

Eternal का बिजनेस क्या है?

Eternal Ltd फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी है, जो Zomato और Blinkit चलाती है। कंपनी रेस्टोरेंट से खाना, ग्रॉसरी और जरूरी सामान तेजी से ग्राहकों तक पहुंचाती है। इसके अलावा, यह इवेंट्स और आउटगोइंग बिज़नेस में भी काम करती है।

Nifty Outlook: 3 सितंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन-से लेवल्स रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।