Get App

कैसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग

वाइज इंवेस्टा एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रुस्तगी दे रहे हैं फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2012 पर 11:51 AM
कैसे करें सही फाइनेंशियल प्लानिंग

14 जनवरी 2012

सीएनबीसी आवाज़


वाइज इंवेस्टा एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रुस्तगी बता रहे हैं कि किस तरह करें फाइनेंशियल प्लानिंग ताकि भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।

सवाल: मेरी उम्र 48 साल है, 2 साल बाद रिटायर हो जाऊंगा। रिटायरमेंट के समय 30 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं मैं एसआईपी के जरिए 6,500 रुपये प्रति महीने निवेश कर रहा हूं। साथ ही 4 इंश्योरेंस पॉलिसी भी ली है। इसके अलावा रिलायंस एमआईपी में 35,000 रुपये, रिलायंस बैलेंस में 49,000 रुपये और एचडीएफसी प्रूडेंट में 69,000 रुपये एकमुश्त निवेश किया है। वहीं 2 साल बाद बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये चाहिए। वहीं 7 साल बाद बेटियों की शादी के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत होगी। किस तरह प्लानिंग करूं?

हेमंत रुस्तगी: सबसे पहले सालाना आय का 10 गुना का इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए। वहीं 2 साल बाद रिटायमेंट के समय मिलने वाले 30 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये बेटी की पढ़ाई के लिए निकाल सकते हैं। वहीं ज्यादा रिटर्न के लिए शॉर्ट टर्म फंड में निवेश करें। एसआईपी जमा किए जाने वाला निवेश और एकमुश्त जमा की गई रकम का इस्तेमाल 7 साल बाद बेटी की शादी के लिए कर सकते हैं।

सवाल: मेरी सालाना आय 5 लाख रुपये है। वहीं हर महीने 15 हजार रुपये की बचत होती है। 3 साल बाद कार खरीदने के लिए 3 लाख रुपये की चाहिए, वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 साल बाद 30 लाख रुपये की जरूरत है। इसके अलावा 25 साल बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए 50 लाख रुपये और 35 साल बाद रिटायमेंट के समय 50 लाख रुपये की जरूरत होगी। किस तरह प्लानिंग करूं, ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके?

हेमंत रुस्तगी: सालाना आय को देखते हुए सबसे पहले करीब 50 लाख रुपये कवर वाला टर्म प्लान लें। साथ ही करीब 8 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर लें। इसके अलावा 6 महीनों के खर्चे के बराबर रकम इमरजेंसी फंड में डालें। वहीं लंबी अवधि के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इक्विटी फंड में पैसा लगाना सही रहेगा। 15 साल बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए 4,500 रुपये की प्रति महीने एसआईपी करें। वहीं 25 साल बाद बच्चों की शादी के लिए 50 लाख रुपये के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 1,600 रुपये हर महीने एसआईपी के जरिए निवेश करने होंगे। इसके अलावा 35 साल बाद रिटायरमेंट के लिए 50 लाख रुपये का लक्ष्य महंगाई को जोड़कर उस समय 4 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। वहीं रियाटरमेंट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 3,500 रुपये प्रति महीने एसआईपी करने की जरूरत है।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें