Get App

फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह

ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के पंकज मठपाल फाइनेंशियल प्लानिंग पर दे रहे हैं सलाह।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2011 पर 11:24 AM
फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह

10 सितंबर 2011

सीएनबीसी आवाज़


ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के पंकज मठपाल बता रहे हैं कि कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग जिससे आय और खर्चों का संतुलन बना रहे और सुरक्षित भविष्य के लिए बचत भी हो सके।

सवाल: मेरी उम्र 30 साल है, और मेरी मासिक आय 35,000 रुपये है। मैं एलआईसी जीवन आनंद में 12,935 रुपये छमाही प्रीमियम और एलआईसी प्रॉफिट प्लस में 12,000 रुपये सालाना प्रीमियम भर रहा हूं। 13,000 रुपये महीना हाउसिंग लोन में जाता है वहीं 10 हजार रुपये घर खर्च में लगते हैं। बेटी की पढ़ाई के लिए साल 2026 में 35 लाख रुपये और साल 2033 में शादी के लिए 35 लाख रुपये की जरूरत होगी। क्या मौजूदा निवेश से लक्ष्य हासिल हो जाएगा?

पंकज मठपाल: लक्ष्यों को देखते हुए आपका मौजूदा निवेश काफी बेहतर है। वहीं एलआईसी प्रॉफिट प्लस पॉलिसी को बंद करके बचे प्रीमियम को एचडीएफसी टॉप 200 म्यूचुअल फंड में लगाएं। एलआईसी जीवन आनंद म्चोयर्ड होने पर उन पैसों का उपयोग बेटी की पढ़ाई के लिए करें। साथ ही लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मौजूदा निवेश में 7,000 रुपये की रकम और बढ़ाएं।

सवाल: मेरी उम्र 33 साल है और सालाना आय 8 लाख रुपये है। मैं 4 म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा हूं। क्या पोर्टफोलियो में गोल्ड फंड रखना सही रहेगा?

पंकज मठपाल: हर निवेशक के पोर्टफोलियो में कम से कम 15 फीसदी का निवेश गोल्ड में होना चाहिए। गोल्ड में निवेश एक सुरक्षित निवेश होता है। रिलायंस गोल्ड सेविंग फंड में एसआईपी शुरू कर सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 37 साल है, सालाना आय 4 लाख 80 हजार रुपये है। मेरे पास कोटक ऑपरच्युनिटी फंड, रिलायंस बैंकिंग और बीएसएल फंड हैं। साथ ही इंश्योरेंस पॉलिसी अविवा लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी एनडॉवमेंट प्लान और एलआईसी मनी बैक पॉलिसी भी हैं। 23 साल बाद रिटायरमेंट के लिए प्रति महीने 30 हजार रुपये चाहिए होंगे। किस तरह प्लानिंग करूं?

पंकज मठपाल: आपके पोर्टफोलियों में इंश्योरेंस बिलकुल सही हैं, इन्हें जारी रखें। साथ ही 23 साल बाद 30,000 रुपये प्रति महीने रिटायरमेंट के लक्ष्य में इंफलेशन को भी जोड़ें जिससे ये लक्ष्य आगे और बढ़ जाएगा। कोटक ऑपरच्युनिटी फंड, रिलायंस बैंकिग और बीएसफंड फंड बंद करके एचडीएफसी टॉप 200 और रिलायंस गोल्ड फंड में निवेश करना बेहतर रहेगा। वहीं आय बढ़ने के साथ-साथ निवेश की रकम को भी बढ़ाते जाएं।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें