Get App

फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह

फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के सुमित वैद फाइनेंशियल प्लानिंग पर दे रहे हैं सलाह।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2011 पर 11:09 AM
फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह

24 सितंबर 2011

सीएनबीसी आवाज़


फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के सुमित वैद बता रहे हैं कि कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग ताकि भविष्य में आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें।

सवाल: मेरी उम्र 27 साल है और मासिक आय 60 रुपये महीना है। वहीं मासिक बचत 25-30 हजार रुपये है और फिलहाल 2 लाख रुपये बचत खाते हैं। 6 महीने बाद 45-50 लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदना चाहता हूं। साथ ही शादी भी करना चाहता हूं। कैसे करूं प्लानिंग?

सुमित वैद: अपने लक्ष्य को अपनी बचत और खर्चों के मुताबिक तय करना चाहिए। 45-50 लाख रुपये का घर लेने के लिए 20 फीसदी की डाउन पेमेंट देना होगा जो कि 8-9 लाख रुपये होगें। वहीं आपके बचत खाते में सिर्फ 2 लाख रुपये ही हैं। बेहतर होगा कोई कम कीमत वाला घर देखे या फिर लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय सीमा बढ़ाएं। फ्लैट लेने पर भी लोन की ईएमआई मासिक आय की 30-40 फीसदी ही रखे। वहीं सबसे पहले इमरजेंसी फंड ले ताकि कोई घटना होने पर उसकी भरपाई की जा सके।

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है, मासिक आय 14 हजार रुपये है। हर महीने 4-5 हजार रुपये की बचत होती है। 6 और 8 साल की बच्चे हैं। 8 साल की बेटी की शादी के लिए 14 साल बाद 10 लाख रुपये चाहिए। 3 लाख रुपये एफडी भी है। किस तरह प्लान करूं ताकि लक्ष्य हासिल हो सके?

सुमित वैद: 3 लाख रुपये की एफडी में 1 लाख रुपये इमरजेंसी फंड में डाल दें। बाकी बचे 2 लाख रुपये म्यूचु्अल फंड मे लगाएं। जिसमें 80 फीसदी इक्विटी में 20 फीसदी डेट फंड में लगाएं। आईसीआईसीआई फोकस्ड ब्लूचिप, डीएसपी ब्लैकरॉक इक्विटी फंड और बिड़ला डायनामिक फंड में पैसा लगाना सही रहेगा। वहीं मासिक 4-5 हजार रुपये की बचत को भी एसआईपी के जरिए म्यूचुअल में लगाना बेहतर रहेगा।

सवाल: मेरे पास 2 लाख रुपये हैं। 4 साल बाद बेटी की शादी करनी है, इन पैसों को किस तरह निवेश करू ताकि 4 साल बाद बेहतर रिटर्न मिल सके?

सुमित वैद: 2 लाख रुपये को म्यूचुअल फंड में डालना सही रहेगा। सिर्फ 4 साल का समय काफी कम है इसलिए 75 फीसदी पैसा डेट फंड में लगाएं और 25 फीसदी इक्विटी फंड में लगाएं। एचडीएफसी टॉप 200 और डीएसपी ब्लैकरॉक और बिड़ला डायनमिक जैसे फंड अपने पोर्टफोलियो में रखें।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें