Get App

फाइनेंशियल प्लानिंगः शुरुआत करो, आगे की चिंता छोड़ो

फाइनेंशियल प्लानिंग से आपकी जिंदगी में एक नया सवेरा आ जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2011 पर 2:04 PM
फाइनेंशियल प्लानिंगः शुरुआत करो, आगे की चिंता छोड़ो

moneycontrol.com


फाइनेंशियल प्लानिंग जिंदगी की एक अहम जरुरत बन चुकी है। फिर भी कई लोग फाइनेंशियल प्लानिंग से पीछा छुड़ाते हैं। फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत पैसों की बचत से होती है। फाइनेंशियल प्लानिंग के जरिए ही आपको पता चलता है कि आपको कहां निवेश करना और कहां गैरजरूरी खर्चों को कम करना है।


चलिए आपके खर्चों से शुरुआत करते हैं। जब तक आप अपने खर्चों का बजट नहीं बना लेते तब तक आप पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे। एक बार आप बजट की तरकीब से वाकिफ हो गए तो आपको पैसे बचाना काफी आसान लगने लगेगा। हालांकि फाइनेंशियल प्लानिंग की सही नियम ये है कि जल्द निवेश की शुरुआत करें। अगर आप छोटी उम्र से ही कम रकम ही निवेश करते हैं तो आप बड़ी रकम बनाने में कामयाब हो सकते हैं।


इंसान एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव पर जाता है उसकी जरूरतें भी बदलती रहती हैं। ठीक, इसीप्रकार फाइनेंशियल प्लानिंग में भी बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। लिहाजा आप अपनी जरूरतों के अनुरूप फाइनेंशियल प्लानिंग में बदलाव करते रहे। फाइनेंशियल प्लानिंग के दौरान टैक्स, जोखिम और महंगाई जैसे मुद्दों को साथ लेकर चलें। यदि आप इन मुद्दों को ध्यान में रखकर फाइनेंशियल प्लानिंग की है तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।


फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत पीएफ और पीपीएफ का भरपूर इस्तेमाल करें। पीएफ और पीपीएफ के जरिए आपको टैक्स बचाने में मदद मिलेगी। इक्विटी में लंबी अवधि के लिए निवेश करना अच्छा साबित हो सकता है। एमरजेंसी फंड बनाकर रखें ताकि किसी भी आपात स्थिति में आप इस फंड से पैसे निकालकर समस्या से निजात पा सकें।


यदि आपने अब तक फाइनेंशियल प्लानिंग की है तो आजमा कर देखें। गारंटी है कि फाइनेंशियल प्लानिंग से आपकी जिंदगी में एक नया सवेरा आ जाएगा।


इस लेख को रजनीश कुमार ने लिखा है, जो फुलर्टन सिक्योरिटीज एंड वेल्थ एडवाइजर्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें