Get App

सुरक्षित भविष्य के लिए करें फाइनेंशियल प्लानिंग

जानिए फाइनेंशियल प्लानिंग और इससे जुड़ी समस्याओं पर वाइजइंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रुस्तगी की सलाह -

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2012 पर 2:44 PM
सुरक्षित भविष्य के लिए करें फाइनेंशियल प्लानिंग

सिर्फ खर्च कम करना और बचत बढ़ाना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आपको करना पड़ेगा सही निवेश और सही फाइनेंशियल प्लानिंग। तो आइए जानते है, फाइनेंशियल प्लानिंग और इससे जुड़ी समस्याओं पर वाइजइंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के सीईओ हेमंत रुस्तगी की सलाह - 

सवाल : मेरी उम्र 55 साल है और बेटे की उम्र 18 साल है। बेटे के लिए प्लानिंग करनी है, कैसे करें?   

हेमंत रुस्तगी : पहले आपको अपने लिए पर्याप्त लाइफ कवर लेना चाहिए। क्योंकि अभी आपका बेटा छोटा है और आपका परिवार भी अभी आप पर निर्भर है। इसलिए फिलहाल बेटे के लिए लाइफ कवर की जरूरत नहीं है। पहले आप अपने या परिवार के सदस्यों के वित्तीय लक्ष्य तय करें। अगर लंबी आवधि का नजरिया है, तो आपको महंगाई को ध्यान में रखकर लक्ष्य बनाना चाहिए।

लंबी अवधि के लिए आप एसआईपी के द्वारा एचडीएफसी इक्विटी, आईडीएफसी प्रीमियर इक्विटी, आईसीआईसीआई फोकस्ड ब्लूचिप, रिलायंस इक्विटी ऑपोरच्युनिटी इन 3-4 इक्विटी फंड्स में 50 फीसदी निवेश कर सकते हैं। पूरा इक्विटी में निवेश करना ठीक नहीं होगा। इसलिए आप 50 फीसदी एचडीएफसी प्रुडेंस या केनरा रोबेको बैलेंस्ड फंड्स में निवेश कर सकते हैं।

सवाल : मेरी उम्र 34 साल है और मेरी सैलरी सालाना 2.6 लाख रुपये है। मेरे पास  2 लाख रुपये कवर का स्टार हेल्थ ऑप्टिमा फैमिली फ्लोटर प्लान है, 50,000 रुपये कवर की एलआईसी की मनी बैक पॉलिसी, 1 लाख रुपये कवर की एलआईसी जीवन किशोर और 1.5 लाख रुपये कवर की पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है।

इसके अलावा मैं एचडीएफसी टॉप200 में 2.9 लाख रुपये, रिलायंस ग्रोथ में 2.5 लाख रुपये, एचडीएफसी इक्विटी में 2 लाख रुपये,  बीएसएल फ्रंटलाइन इक्विटी में 1.7 लाख रुपये, बीएसएल डिविडेंड यील्ड में 40,000 रुपये और डीएसपी बीआर टॉप100 में 75,000 रुपये एकमुश्त निवेश करता हूं।

साथ ही एचडीएफसी टॉप 200, रिलायंस ग्रोथ, एचडीएफसी इक्विटी में माह 2000 रुपये की एसआईपी की है। 10 साल में रिटायरमेंट के लिए 50 लाख रुपये और बच्चे की पढ़ाई के लिए 10 साल में 15 लाख रुपये का लक्ष्य है। क्या ये दोनों लक्ष्य पूरे हो जाएंगे?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें