Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत प्रभावशाली दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन पूरे दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। ये पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत, पूजा-पाठ और दान करना बहुत शुभ मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से जीवन से पैसों की तंगी दूर होती है और समृद्धि आती है। यह दिन अखंड सौभाग्य और खुशहाली के लिए उपाय करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
