Akshay Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का खास महत्व है। यह दिन अक्षय फल देने वाला माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन सोना-चांदी, घर, प्रॉपर्टी, गाड़ी, बिजनेस की शुरुआत करने के साथ ही सोना-चांदी, जेवर आदि की भी खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन सोना-चांदी आदि की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा करती हैं। लेकिन सोना-चांदी की आसमान छू रही कीमतों को देखते हुए इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में इस दिन की जाने वाली खरीदारी को लेकर काफी भक्त उलझन में हैं। लेकिन, माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए सिर्फ सोना खरीदना जरूरी नहीं होता है। इस दिन कुछ और चीजें खरीदना भी शुभ दे सकता है।
