Amalaki Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है। ऐसा ही एक व्रत है आमलकी एकादशी का। ये व्रत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस एकादशी व्रत में भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करने, आंवले के वृक्ष की पूजा करने और प्रसाद स्वरूप खुदभी आंवला ग्रहण करने को अत्यंत शुभ और सभी पापों का नाश करने वाला माना जाता है। होली के पर्व से ठीक पहले आने वाली इस एकादशी को रंगभरी या रंगभरनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की नगरी काशी में होली का विशेष उत्सव होता है और भक्त अपने रक्षक बाबा विश्वनाथ को अबीर-गुलाल और भस्म अर्पित कर रंगपर्व की शुरुआत करते हैं। आइए जानें इस बेहद पुण्य फलदायी एकादशी व्रत कब और कैसे किया जाएगा ?
