Credit Cards

Amarnath Yatra 2025: कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा और कैसे कराए रजिट्रेशन? बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां जानें हर जानकारी

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। प्रशासन इसे सुरक्षित और आसान बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं से यह यात्रा भक्तों के लिए सुखद और आध्यात्मिक होगी। श्रद्धालुओं को समय पर पंजीकरण कराने और श्राइन बोर्ड की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है।

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है। अमरनाथ यात्रा का डेट आ गई है। यात्रा के साथ रजिस्ट्रेशन की तारीख भी सामने आ गई है। पवित्र अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अनुसार, यह यात्रा 39 दिनों तक चलेगी, जिससे भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पूरा समय मिलेगा।

39 दिनों तक चलेगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और 9 अगस्त, 2025 (रक्षा बंधन) को समाप्त होगी। यह पवित्र यात्रा 39 दिनों तक चलेगी। भक्त दो रास्तों से यात्रा कर सकते हैं – पहलगाम मार्ग (अनंतनाग जिला) या बालटाल मार्ग (गंदरबल जिला)। जम्मू-कश्मीर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए खास इंतजाम कर रहा है। ठहरने, भोजन (लंगर), चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। बढ़ती संख्या को संभालने के लिए भी खास उपाय किए जा रहे हैं।


यात्रा को लेकर हो रही तैयारी 

बता दें कि 5 मार्च, 2025 को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक हुई। इसमें यात्रा सुविधाओं, प्रबंध व्यवस्था और भक्तों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज, डीसी रैना और अन्य बोर्ड सदस्य शामिल हुए। इसमें तीर्थयात्रियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं देने के लिए कई सुझावों पर चर्चा हुई।

अमरनाथ यात्रा को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं:

  1. रहने की सुविधाएँ: जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक में और ज्यादा ठहरने की व्यवस्था।
  2. ई-केवाईसी और आरएफआईडी कार्ड: नौगाम और कटरा रेलवे स्टेशनों पर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण और सुरक्षा के लिए आरएफआईडी कार्ड।
  3. बीमा और सुरक्षा: यात्रियों, सेवा प्रदाताओं और टट्टुओं के लिए बीमा कवरेज।
  4. ऑनलाइन सेवाएँ: पंजीकरण और यात्रा सहायता के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार।
  5. यात्रा मार्ग सुधार: रास्तों को चौड़ा करना, मेडिकल सुविधा, सुरक्षा निगरानी और आपदा प्रबंधन।
  6. डिजिटल पेमेंट : टट्टू और कुली जैसी सेवाओं के लिए प्रीपेड डिजिटल पेमेंट सिस्टम।

अमरनाथ यात्रा 2025 में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। बेहतर सुविधाएँ, सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं के साथ, यह यात्रा भक्तों के लिए खास और आध्यात्मिक रूप से सुखद होगी। तीर्थयात्रियों को समय पर पंजीकरण कराने और श्राइन बोर्ड की आधिकारिक जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए कहां से करें रजिस्ट्रेशनबाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। ऐसे में भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लिकेशन से भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।