Amla Navmi 2025 Shubh Muhurat: आंवला नवमी का दिन हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के पेड़ पर भगवान शिव और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन पूजा से देवाधिदेव महादेव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा एक साथ प्राप्त की जा सकती है। आंवला नवमी या अक्षय नवमी के दिन किए गए पुण्य कर्मों का अक्षय फल मिलता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और उसके नीचे बैठ कर भोजन करने और दान करने का भी बहुत महत्व है। इस साल ये पूजा शुक्रवार 31 अक्टूबर को की जाएगी। इस साल की आंवला नवमी को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन दो शुभ योगों का संयोग बन रहा है। हालांकि, इस साल आंवला नवमी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त को 3.31 घंटे का है, लेकिन इस दिन सुबह से ही चोर पंचक भी लग रहा है। आइए जानें इसका मुहूर्त और पूजा विधि
