Amla Navmi 2025 Upay: कार्तिक मास में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। करवाचौथ, दिवाली और छठ पूजा के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। अक्षय का अर्थ है कभी खत्म न होने वाला, यानी इस दिन पूजा, दान और व्रत करने पर अक्षय फल मिलता है। इस दिन आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है और माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस साल ये आंवला नवमी की पूजा और अक्षय फल पाने का मौका 31 अक्टूबर के दिन मिलेगा। आइए जानें इस पूजा का महत्व और इस दिन क्या उपाय करने से जिंदगी बदल सकती है?
