Anant Chaturdashi 2025: आज लेना है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद तो अनंत चौदस के दिन इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

Anant Chaturdashi 2025: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। यह भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन 5 जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
आज अनंत चतुर्दशी के दिन इन जगहों पर जरूर जलाना चाहिए दीपक

Anant Chaturdashi 2025: आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके लिए भक्त आज व्रत और पूजा करते हैं। यह व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने 14 लोक बनाए थे और उनके पालन और संरक्षण के लिए 14 अवतार लिए थे। इसलिए आज भगवान के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्त आज पूजा करने के बाद अपने हाथ पर अनंत सूत्र भी बांधते हैं। शास्त्रों में इसका बहुत महत्व बताया गया है। महिलाएं इस अनंत सूत्र को बाईं कलाई पर बांधती हैं, जबकि पुरुष दाहिनी कलाई पर इसे धारण करते हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए भी विशेष पूजा की जाती है। आज के दिन इन 5 जगहों पर दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

सबसे पहला दीपक भगवान विष्णु के सामने जलाएं

अनंत चतुर्दशी के दिन सबसे पहला दीपक अपने पूजा घर में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और बाधाएं दूर होंगी।

घर के मुख्यद्वार पर दोनों तरफ

अनंत चतुर्दशी के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तुलसी में जरूर जलाएं दीपक


आज के दिन तुलसी में भी दीपक जलाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी में दीपक जलाने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसलिए तुलसी में दीपक जरूर जलाना चाहिए

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

अनंत चतुर्दशी के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ से नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही ग्रहों की अशुभ छाया से मुक्ति मिलती है और पितृ दोष भी दूर होता है।

दक्षिण दिशा के ओर दीपक जलाएं

इस दिन शाम के समय अपने घर बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके दीपक जरूर जलाएं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से पितरों की शांति होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Sarva Pitru Amavasya 2025: 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 06, 2025 9:40 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।