Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में अपरा एकादशी को बेहद फलदायी और पुण्य देने वाली तिथि माना गया है। यह व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और उपवास करने से जीवन कष्टों से मुक्त होता है और सुख, शांति और समृद्धि आती है। अपरा एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन अनजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाने के साथ ही आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करने के साथ-साथ किए गए छोटे-छोटे दान-पुण्य के कार्य आपकी किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में
