Get App

Bada Mangal 2026: आज है ज्येष्ठ अधिक मास का आखिरी बड़ा मंगल, आज चुपचाप हनुमान जी को अर्पित करें ये दो चीजें और देखें चमत्कार

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ अधिक मास का आखिरी बड़ा मंगल है। यह अत्यंत दुर्लभ अवसर है, जो कई वर्षों के बाद प्राप्त होता है। आज के दिन हनुमान भक्त उपवास करते हैं और उनको विशेषा भोग भी अर्पित करते हैं। आइए जानें आज की पूजा में हनुमान जी को क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए?

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 7:00 AM
Bada Mangal 2026: आज है ज्येष्ठ अधिक मास का आखिरी बड़ा मंगल, आज चुपचाप हनुमान जी को अर्पित करें ये दो चीजें और देखें चमत्कार
अधिक मास 17 मई से शुरू हुआ था और अब यह 15 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा।

Bada Mangal 2026: हर हफ्ते का मंगलवार राम भक्त हनुमान को समर्पित है। लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार का अलग ही महत्व है। इस दिन को बहुत से क्षेत्रों में बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का एक अद्भुत और दुर्लभ संयोग बना है। इसी वजह से इस साल सामान्यतः होने वाले 4 या 5 बड़े मंगल की जगह कुल 8 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाए जा रहे हैं। 09 जून 2026, मंगलवार यानी आज को इस श्रृंखला का छठा बड़ा मंगल है, जबकि अधिक मास का आखिरी मंगलवार है। अधिक मास 17 मई से शुरू हुआ था और अब यह 15 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। अधिक मास की अवधि के भीतर आने के कारण बड़ा मंगल का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है।

ज्येष्ठ अधिक मास के बड़े मंगल का महत्व

यह बड़ा मंगल भगवान विष्णु को समर्पित पुरुषोत्तम मास और संकटमोचन हनुमान जी की भक्ति का एक महा-संयोग है। इस दिन बजरंगबली की कृपा पाने के लिए निम्नलिखित उपाय और पूजा अवश्य करें :

सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ : इस दिन घर पर या हनुमान मंदिर में जाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का 7 या 11 बार पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

विशेष भोग : हनुमान जी को उनका प्रिय भोग जैसे—बूंदी के लड्डू, लाल या पीली बूंदी, और तुलसी दल अर्पित करें। इसके अलावा रुकावटों को दूर करने के लिए मीठे पान का बीड़ा (कत्था, गुलकंद, सौंफ, इलायची युक्त, बिना चूना-सुपारी का) चढ़ाएं।

चोला अर्पण : कुंडली में मंगल दोष की शांति के लिए हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं और लाल लंगोट अर्पित करें।

दान-पुण्य और भंडारा : बड़ा मंगल भंडारे और प्याऊ लगाने के लिए प्रसिद्ध है। अधिक मास में पानी, शरबत, मौसमी फल और भोजन का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें