Baisakh Purnima 2026 Date: हिंदू कैलेंडर में पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं। इनमें से एक है वैशाख माह की पूर्णिमा। पूर्णिमा माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन सत्यनारायण की भी पूजा की जाती है। लेकिन वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए भी महत्व रखती है। बौध धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें बोधिसत्व प्राप्त हुआ था। इसलिए यह दिन दोनों धर्म के लोग अत्यंत आस्था और धार्मिक सद्भाव के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजें घर लाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानें इस साल वैशाख पूर्णिमा किस दिन है और पूजा का मुहूर्त क्या है?
