बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या ईद-ए-कुर्बां के नाम से जाना जाता है, इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। ये पर्व इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने जू अल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है, जिसकी तिथि हर साल चांद के दिखने पर निर्भर करती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह विशेष नमाज अदा करते हैं और उसके बाद कुर्बानी की परंपरा निभाई जाती है, जो हजरत इब्राहिम की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाती है।
