Bhairav Ashtami 2025 Upay: भैरव बाबा दूर करेंगे भय और दोष, भैरव जयंति पर कर लें ये उपाय

Bhairav Ashtami 2025 Upay: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। इसे भैरव अष्टमी या कालाष्टमी के नाम से भी जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से बाबा भैरव का आशीर्वाद मिलता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। जानिए इनके बारे में

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 6:40 PM
Story continues below Advertisement
हर साल मार्गशीर्ष माह में मनाई जाने वाली कालाष्टमी बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली कही जाती है।

Bhairav Ashtami 2025 Upay: हिंदू मास मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंति मनाई जाती है। इसे भैरव अष्टमी या कालाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। काल भैरव भगवान शिव के उग्र रूप हैं और इनकी जयंति का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। हर साल मार्गशीर्ष माह में मनाई जाने वाली कालाष्टमी बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली कही जाती है। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों, भय और दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ उपाय करने से भगवान काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है और सभी दुखों से छुटकारा मिलता है।

कब है कालभैरव जयंती?

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर 2025, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 12 नवंबर 2025, बुधवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार कालभैरव जयंती का पर्व 12 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

भैरव अष्टमी के उपाय

  • काल भैरव जयंती के दिन पूजा के बाद भगवान को मीठी रोटी, नारियल या जलेबी का भोग लगाना चाहिए। भगवान काल भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • इस दिन भैरव चालीसा या भैरव अष्टक का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और जीवन में सुख-शांति आती है।
  • काल भैरव जयंती पर पूजा के समय भगवान काल भैरव के चरणों में एक काले रंग का धागा चढ़ाना चाहिए। इसके बाद ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सभी प्रकार के दुख दूर होते हैं।
  • काल भैरव जयंती पर काले रंग के कुत्ते को रोटी या दूध जरूर देना चाहिए। ऐसा करने से भगवान काल भैरव प्रसन्न होते हैं और उनकी दया दृष्टि रहती है।


Ekadashi Vrat 2025 Shuru krne ke Niyam: एकादशी व्रत शुरू करने लिए यह अवसर होता है सबसे उत्तम, जानें क्या हैं इसके नियम?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।