Get App

Budh Pradosh Vrat December 2025 Date: पौष माह का पहला प्रदोष व्रत होगा इस दिन, जानें तारीख, मुहूर्त और इस दिन बन रहे शुभ योग

Budh Pradosh Vrat December 2025 Date: हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। पौष माह का पहला प्रदोष व्रत आने वाले बुधवार को किया जाएगा। ये साल 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत भी होगा। आइए जानें इसकी तारीख, मुहूर्त और इस दिन बन रहे शुभ संयोगों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2025 पर 4:39 PM
Budh Pradosh Vrat December 2025 Date: पौष माह का पहला प्रदोष व्रत होगा इस दिन, जानें तारीख, मुहूर्त और इस दिन बन रहे शुभ योग
पौष माह का पहला प्रदोष आने वाले हफ्ते के बुधवार के दिन किया जाएगा।

Budh Pradosh Vrat December 2025 Date: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। प्रदोष की तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। इसे भोलेनाथ की कृपा पाने के सबसे सरल मार्ग के तौर पर जाना जाता है। यह व्रत हिंदू कैलेंडर के हर माह में दो बार किया जाता है, एक बाद कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। पौष माह का पहला प्रदोष आने वाले हफ्ते के बुधवार के दिन किया जाएगा। बुधवार के प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है। पौष का पहला प्रदोष व्रत साल 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत भी होगा। इस दिन तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए जानें पौष का पहला प्रदोष व्रत कब है और इसका मुहूर्त क्या है?

पौष का पहला प्रदोष

पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पहली त्रयोदशी तिथि 16 दिसंबर को रात 11 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 18 दिसंबर को तड़के 2 बजकर 32 मिनट पर होगा। प्रदोष काल की पूजा मुहूर्त के आधार पर यह व्रत 17 दिसंबर, बुधवार के दिन किया जाएगा। यह बुध प्रदोष व्रत भी कहलाएगा।

बुध प्रदोष मुहूर्त

बुध प्रदोष का व्रत रखने वाले भक्त 17 दिसंबर की शाम 5 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट के बीच भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

इसके अलावा बुध प्रदोष के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:18 बजे से सुबह 06:13 बजे तक है, उस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। उस दिन राहुकाल दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:35 बजे तक है, राहुकाल में कालसर्प दोष निवारण पूजा होती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी प्रदोष पूजा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें