Budh Purnima Kab Manaya Jata Hai: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के नौवें अवतान भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस लिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उनका महापरिनिर्वाण भी इसी दिन हुआ था। आइए जानें इस साल वैशाख पूर्णिमा/बुद्ध पूर्णिमा किस दिन की जाएगी और इस दिन पूजा का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा ?
