Chaiti Chhath Date 2026: सूर्य और छठी माता की पूजा का महापर्व छठ हिंदू वर्ष में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र में और फिर कार्तिक मास में। दोनों ही महीनों में ये पर्व शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू हो कर सप्तमी तिथि को संपन्न होता है। यह पर्व प्रकृति के पालक और रक्षक सूर्य देवता के प्रति आभार व्यक्ति करने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसमें छठी माता की भी पूजा की जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का प्रतीक हैं।
